धनबाद के SNMMCH के मरीज अब सुबह -शाम सुन सकेंगे भक्ति गीत -भजन

    धनबाद के SNMMCH के मरीज अब सुबह -शाम सुन सकेंगे भक्ति गीत -भजन

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मरीज अब सुबह- शाम भक्ति गीत ,भजन सुनेगे.  सिर्फ इतना ही नहीं, मरीज से मिलने वाले लोगों को कंट्रोल करने के लिए साउंड सिस्टम से उन्हें इंस्ट्रक्शन दिया जाएगा.  मरीज और उनके परिजनों को सुविधा हो, इसके लिए ओपीडी इंडोर  समेत  विभागों में बोर्ड लगाए जाएंगे.  अस्पताल मैनेजमेंट ने  इसकी तैयारी शुरू कर दी है.  जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के डॉक्टर के चेंबर से लेकर इंडोर  के हर विभाग पैथोलॉजी समेत रेडियोलॉजी, केंद्र के बाहर साउंड बॉक्स लगेंगे.  इसीके जरिए जरूरत के अनुसार मरीजों  को बुलाया जाएगा.  

    बोर्ड लगाने से मरीजों को होगी सुविधा 

    ओपीडी से इंडोर  तक अस्पताल परिसर के कमरों में बोर्ड नहीं होने से मरीज और उनके परिजनों को परेशानी होती है.  बोर्ड लग जाने से उन्हें लोगों से पूछताछ कर नहीं पहुंचना होगा.  प्रबंधन के अनुसार इसके लिए एजेंसी को आदेश दे दिया गया है.  साउंड सिस्टम व बोर्ड लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.  जल्द ही इसका लाभ मरीजों को मिलेगा.  पिछले दिनों उपायुक्त  वरुण रंजन की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज में आयोजित समीक्षा बैठक में इस योजना की स्वीकृति दी गई थी और अब इसे मूर्ति रूप दिया जा रहा है.  धनबाद का यह अस्पताल अगल-बगल जिलों के लोड को भी संभालता है.  धनबाद का यह एकमात्र सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. उपायुक्त  वरुण रंजन ने यहां कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही इस अस्पताल पर ध्यान केंद्रित किया है और अब धीरे-धीरे सुविधा बढ़ रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News