12 साल से फरार तस्कर चतरा से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपा गया ट्रांजिट रिमांड पर, जानिए पूरा मामला

    12 साल से फरार तस्कर चतरा से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपा गया ट्रांजिट रिमांड पर, जानिए पूरा मामला

    चतरा(CHATRA): जिले के सदर थाना पुलिस के सहयोग से राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, 12 साल से फरार अफीम तस्कर बबलू साव उर्फ धनंजय को चतरा सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि एसडीपीओ के निर्देश पर सदर थाना के एएसआई शशिकांत ठाकुर ने आरोपी को पकड़ कर राजस्थान पुलिस को सौंप दी है. मिली जानकारी के अनुसार तस्कर की गिरफ्तारी उसके पनसलावा लाइन मोहल्ले स्थित घर से हुई है.

    राजस्थान पुलिस को सौंपा गया ट्रांजिट रिमांड पर

    बता दें कि तस्कर की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. जिसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया. रिमांड मिलते ही राजस्थान पुलिस तस्कर को साथ लेकर वापस लौट गई. बता दें कि आरोपी के खिलाफ पाली में मामला दर्ज है.

    स्पेशल टीम बनाकर हुई गिरफ्तारी

    बता दें कि तस्कर बबलू को गिरफ्तार करने के लिए सदर पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई थी. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. बता दें कि राजस्थान पुलिस ने चतरा पुलिस से सहयोग की मांग की थी, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया.



    Related News