धनबाद जंक्शन पर छोटे दुकानदारों से होती है अवैध वसूली! RPF के नाम पर दलाल द्वारा उगाही का VIDEO VIRAL

    धनबाद जंक्शन पर छोटे दुकानदारों से होती है अवैध वसूली! RPF के नाम पर दलाल द्वारा उगाही का VIDEO VIRAL
    झारखंड के धनबाद जंक्शन से इन दिनों कथित अवैध वसूली की खबरें सामने आ रही है. प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन रोड तक छोटे दुकानदारों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि RPF के नाम पर एक कथित दलाल सोनू और उसके कुछ सहयोगी अस्थायी दुकानदारों से रोजाना पैसे वसूल रहे है.

     धनबाद(DHANBAD):झारखंड के धनबाद जंक्शन से इन दिनों कथित अवैध वसूली की खबरें सामने आ रही है. प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन रोड तक छोटे दुकानदारों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि RPF के नाम पर एक कथित दलाल सोनू और उसके कुछ सहयोगी अस्थायी दुकानदारों से रोजाना पैसे वसूल रहे है.

     RPF के नाम पर दलाल द्वारा उगाही का VIDEO VIRAL

    बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड पर लगने वाली लिट्टी-चाय, फल, पान, फूल और अन्य छोटी दुकानों से प्रतिदिन करीब 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है.दुकानदारों का कहना है कि अगर कोई पैसा देने से मना करता है तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी जाती है. आरोप है कि RPF की कार्रवाई का डर दिखाकर यह कथित उगाही की जाती है, जिससे छोटे और गरीब कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है.

    हर दिन हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की वसूली

    कुछ दुकानदारों का यह भी दावा है कि इस तरह की वसूली से हर दिन हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की रकम इकट्ठा की जा रही है. हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और RPF की ओर से भी इस मामले में फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है.अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सोनू कौन है और क्या उसे किसी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर ये केवल आरोप है. फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल जारी है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news