गिरिडीह में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से  छह पशुओं की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    गिरिडीह में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से  छह पशुओं की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    गिरिडीह :- ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छह मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब गांव के मैदान में चर रहे मवेशियों पर अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई. करंट की चपेट में आने से मौके पर ही पांच भैंस और एक बैल की मौत हो गई.

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने स्थिति का जायजा लेने की बात कही है. वहीं मवेशी मालिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है.घटना की जानकारी मिलते ही  मॉडल पशु चिकित्सालय, पंडरी के सहायक चिकित्सक पवन कुमार गोस्वामी, डॉक्टर रंजन झा और पंचायत के मुखिया केशर मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे.

    मवेशियों के मालिकों में सीताराम यादव, महेंद्र ठाकुर, कैलाश यादव, मदन यादव और देवनती देवी शामिल हैं. सीताराम यादव ने बताया कि रोज की तरह सुबह करीब आठ बजे मवेशियों को चरने के लिए खोला गया था. लेकिन दोपहर में अचानक हाईटेंशन तार गिरने से पांच भैंस और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई.

    ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने जर्जर तारों की मरम्मत नहीं कराई, जिससे यह हादसा हुआ. लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है और वे दोषियों पर कार्रवाई व पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news