जमशेदपुर: इन पदार्थों पर 5 प्रतिशत GST लगाने पर Council का विरोध, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

    जमशेदपुर: इन पदार्थों पर 5 प्रतिशत GST लगाने पर Council का विरोध, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जीएसटी काउंसिल की 28 जून को बैठक हुई थी, जिसमें पैक्ड और लेबल लगे सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की गई थी. इस सिफारिश को केंद्र सरकार ने 18 जुलाई, 2022 से लागू करने का निर्णय लिया है. जिसके बाद से ही देशभर के छोटे खाद्य व्यवसायी काफी आक्रोशित हैं. इसके मद्देनजर ही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इसे लागू नहीं करने की सिफारिश की है.

    ये भी पढें- असिस्टेंट इंजीनियरों की जल्द ही होगी बहाली, JPSC अध्यक्ष ने कार्यकाल के अंतिम दिन दिया आश्वासन

    व्यवसायी क्यूं कर रहे विरोध

    दरअसल, केंद्र सरकार अगर पैक्ड और लेबल लगे सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाती है तो बड़े कंपनियों के सामने छोटे और मध्यमवर्गीय व्यवसायी नहीं टिक पाएंगे. जिसके कारण कई कंपनियां बंद हो जाएंगी और कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे. इसके मद्देनजर ही सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने केंद्र को पत्र लिखा है. उनका ये भी कहना है कि अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है दब एक बड़ा आंदोलन होगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news