"सिंदरी" पहुंची सांसद के पास ,शहर को बचाने की लगाई  गई गुहार  

    "सिंदरी" पहुंची सांसद के पास ,शहर को बचाने की लगाई  गई गुहार

    धनबाद(DHANBAD) |  संयुक्त मोर्चा ,सिंदरी का एक प्रतिनिधिमंडल  सांसद  पशुपतिनाथ सिंह  से मिलकर सिंदरी की समस्याओं से अवगत कराया.  संयुक्त मोर्चा सिंदरी के बैनर तले सभी राजनीतिक दल के लोग , चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सिंदरी में निवास करने वाले सभी झुग्गी-झोपड़ी और गणमान्य लोगों ने  सिंदरी को उजाड़ने से बचाने के लिए एक स्वर में गुहार की.  इस इतिहासिक औद्योगिक नगरी, सिंदरी की सुंदरता से छेड़छाड़ पर रोक लगाने की मांग की. कहा कि  सिंदरी एक औद्योगिक नगरी है.  यहां सभी प्रांत के लोग रहते है.  यहां की एकता और सामाजिकता को सुंदर बनाने के लिए सांसद से अपील की गई.   सांसद ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए अपनी तरफ से सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया. 

    आपसी एकता बनाये रखें सिंदरी के लोग 
     
    उन्होंने सिंदरी के लोगों की एकता बनाए रखने की बात कही.  उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सिंदरी की सुंदरता को बिगड़ने नहीं देंगे.  सिन्दरी की लड़ाई में सभी सिंदरी के लोगों के साथ रहने का भी आश्वासन दिया.   सांसद  ने एफ•सी•आई•एल के प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर सिंदरी के लोगों के साथ न्यायोचित कार्य करने का आग्रह किया और जो भी नोटिस लोगों में बांटा जा रहा है, उसे अविलंब रोक लगाने को कहा.  संयुक्त मोर्चा सिन्द्री के प्रतिनिधि मंडल में सिंदरी विधायक पत्नी श्री मती तारा देबी ,  शैलेश सिंह ,  कुमार महतो ,दिनेश सिंह , कौशल सिंह , अजय सिंह , प्रशांत दुबे , मनोज मिश्रा , अरविंद खत्री , पुरनेन्दु सिंह , विजय सिंह ,  संजय प्रसाद , बासुकी सिंह , पवन शर्मा , मनी सिंह , भरत शर्मा , पन्नू लाल यादव , सूरज प्रसाद , राजू पांडे , सत्यदेव सिंह , कामरान अख्तर , और रूपेश कुमार शामिल थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News