SIMDEGA : कोलेबिरा में लाखों रुपए की सखुआ लकड़ियां लदे एक ट्रक और दो बोलेरो जब्त

    SIMDEGA :  कोलेबिरा में लाखों रुपए की सखुआ लकड़ियां लदे एक ट्रक और दो बोलेरो जब्त

    सिमडेगा(SIMDEGA): सिमडेगा में लकड़ी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही. हालांकि वन विभाग लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई में जुटा है. ताजा मामला कोलेबिरा का है. एक ट्रक और दो बोलेरो को लाखों की लकड़ियां समेत जब्त किया गया है.  Jh01af7317 नंबर ट्रक पर करीब पांच लाख रुपए कीमत की सखुआ लकड़ी लदी थी, जिसे लोम्बई करमापानी दिगवारटोली में जब्त किया गया. वहीं दो बोलेरो गाड़ी (जिसका नंबर JH01CE6515 और JH01W9345) को भी जब्त किया गया है. इनकी धर-पकड़ रात में छापेमारी के दौरान हुई है. छापेमारी कोलेबिरा वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर पासवान की टीम और जलडेगा पुलिस ने संयुक्त रूप से की.

    ये भी पढ़ें:

    सिंग में लगा स्टीकर चमकते ही आप समझ जाएंगे पशु सामने है- वाहन स्लो कर लें

    कर्मचारियों की कमी का उठा रहे तस्कर लाभ

    इस बारे में वन उपरिसर पदाधिकारी अनुज मिंज ने कहा कि क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के सक्रिय होने का मुख्य कारण कर्मियों की कमी है, जिसका लाभ माफिया उठाते है. जिससे हरियाली के दुश्मनों की सूचनाएं नहीं मिल पाती हैं. बीती रात की कार्रवाई में वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर पासवान, जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिंज, राजेंद्र सिंह, अनुज मिंज, मनोज कच्छप के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news