जनजातीय नायकों के योगदान को याद करेगा दुमका का सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, जानिए उद्देश्य

    जनजातीय नायकों के योगदान को याद करेगा दुमका का सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, जानिए उद्देश्य

    दुमका (DUMKA): राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के 125 विश्वविद्यालयों में देश की आजादी में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा. इसके लिए दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का भी चयन किया गया है. इसके तहत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 13 सितंबर से दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा और प्रदर्शनी लगाई जाएगी. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोना झरिया मिंज ने इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम विश्वविद्यालय के के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग सभागार में होगा. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इसके लिए मनोज हेंब्रम को संयोजक नियुक्त किया है. मनोज हेम्ब्रम इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं.

    पीढ़ी को राष्ट्र से जोड़ने का अच्छा तरीका

    कुलपति ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है. आयोग द्वारा इस विश्वविद्यालय से पास आउट छात्र मनोज हेम्ब्रम को यहां का संयोजक बनाकर भेजा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्वविद्यालय स्तर से भी दो संयोजक बनाए जाएंगे. शैक्षणिक संयोजक औऱ प्रशासनिक संयोजक. आगे कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्र से जोड़ने का यह एक तरीका है. इससे युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी. वे अपने स्वतंत्रता सेनानी को याद रखेंगे. दो दिवसीय कार्यक्रम में 80 से अधिक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी के नायकों से लोग परिचित होंगे.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news