जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लंबी बीमारी से परेशान होकर एक अधेड़ ने घर में फंसी लगा ली. इस समय वह घर में अकेला था. अकेलेपन की खामोशी में उसने खुद के ही प्राण ले लिए. यह घटना जिला के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर बी ब्लॉक की है. 48 साल के मृतक का नाम सपन दत्ता है. सपन को फंदे पर लटका देख उसके परिवार वालों के होश उड़ गए. सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम के लिए अस्पताल भेज दिया. पोस्टमॉटम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनो को शव सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें:
भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला, NIA करेगी मामले की जांच
क्या है मामला
मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जब सपन ने आत्महत्या की, तब वह घर में अकेला था. बाकी सभी लोग घर से बाहर थे. वे सब जब घर अपने काम से वापस लौटे, तो सपन को फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से सपन को फंदे से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. मामले को देखते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम की प्रक्रिया भेजा.
काफी दिनों से परेशान था सपन
सपन दत्ता सीतारामडेरा थाना के कल्याणनगर बी ब्लॉक का निवासी था. मृतक भुईयांडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास चाय नाश्ते की दुकान लगाकर जीवन यापन करता था. उसके परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बहू हैं. सपन अपने घर का कमाने वाला इकलौता था. बीमारी के कारण वह हफ्ते भर से ठेले पर भी नहीं जा रहा था. इससे वह काफी परेशान चल रहा था. परिजनों की माने तो इसी बात से परेशान हो कर मपन ने आत्महत्या कर ली.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+


