श्वेता सिंह-बिरंची नारायण विवाद : पढ़िए पूर्व विधायक ने क्या कहा है अपनी पूरक शिकायत पत्र में !

    श्वेता सिंह-बिरंची नारायण विवाद : पढ़िए पूर्व विधायक ने क्या कहा है अपनी पूरक शिकायत पत्र में !

    धनबाद (DHANBAD) : बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायत के बाद बिरंची नारायण आक्रामक है. चास  SDM के कार्यालय से निर्गत नोटिस के बाद 3 जून को विरंची नारायण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने पूरक शिकायत पत्र दायर किया. पूरक शिकायत पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि मेरी शिकायतों की शीघ्र जांच करा कर संविधान में प्रदत्त प्रावधान के अनुसार ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला मानते हुए अभिलंब विधायक  श्रीमती श्वेता सिंह की सदस्यता रद्द  करने की कृपा की जाए.  

    बता दें कि 3 जून को विधायक श्वेता सिंह को भी अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया था. लेकिन विधायक श्वेता सिंह ने समय की एसडीएम से मांग की है. उनके प्रतिनिधि ने एसडीएम से मुलाकात कर यह डिमांड रखी. उल्लेखनीय है कि बोकारो की विधायक और पूर्व विधायक के बीच शुरू हुई "शिकायती जंग" में मंगलवार को श्वेता सिंह चास एसडीएम के सामने उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं हुई. उनके प्रतिनिधि ने पक्ष रखने के लिए अगली तिथि की मांग की. विधायक प्रतिनिधि एसडीएम से मुलाकात कर अगली तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया. 

    दूसरी ओर शिकायत करने वाले पूर्व विधायक ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना पक्ष रखा. उन्होंने साक्ष्य देकर दावा किया कि विधायक श्वेता सिंह ने चुनावी शपथ पत्र में कई जानकारियां छुपाई हैं. उनके पास चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड है. इसके अलावा बोकारो स्टील लिमिटेड और हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा आवंटित दो सरकारी आवासों का उल्लेख शपथ पत्र में नहीं किया गया है. सूचना के मुताबिक पूर्व विधायक ने चास एसडीएम को एक पूरक शिकायत पत्र भी सौंपा है.पूरक शिकायत पत्र में विरंची नारायण ने क्या कहा है --आप भी पढ़िए --

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news