श्रावणी मेला 2022: पीएम से पहले राज्य के सीेएम पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा

    श्रावणी मेला 2022: पीएम से पहले राज्य के सीेएम पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा

    देवघर (DEOGHAR):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को करेंगे. देवघर एयरपोर्ट का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कराया गया है. उद्घाटन के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को देवघर पहुंचे. सीएम के साथ झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम प्रभारी मुख्य सचिव अरुण सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा और अन्य अधिकारी सहित जिला के डीसी, एसपी और एयरपोर्ट के पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री ने पूरे एयरपोर्ट परिसर का जायजा लिया.

    यह भी पढ़ें:

    12 जूलाई को पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे बाबाधाम, देश के पहले प्रधानमंत्री जो पद पर रह कर करेंगे यहां पूजा-अर्चना

    श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधा - सीएम

    एयरपोर्ट परिसर का जायजा लेने के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 12 जूलाई को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए तय समय पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी. पूरे 2साल बाद देवघर में लगने वाला श्रावणी मेला का आयोजन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बेहतर से बेहतर सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम मे शिरकत करने के बाद देवघर पहुंचे थे. यहां स्थानीय प्रशासन ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट निरिक्षण के क्रम में सीएम ने स्थानीय अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. अचानक सीएम के कार्यक्रम होता देख बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता भी एयरपोर्ट पहुंच गए.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     



    Related News