MALL OF RANCHI में करिए खरीददारी और जीतिए लक्जरी कार के साथ लाखों के उपहार

    MALL OF RANCHI में करिए खरीददारी और जीतिए लक्जरी कार के साथ लाखों के उपहार

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के  MALL OF RANCHI में खरीददारी पर बम्फर उपहार मिल रहा है.मॉल के एक साल पूरा होने पर शॉपिंग फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है. इस फेस्टिवल का ग्रांड फिनाले 13 अगस्त को होने जा रहा है. इस फिनाले में लकी ड्रा कर साथ साथ विभिन्न मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

    इस ग्रांड फिनाले के पहले मॉल ऑफ रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें बताया गया कि मॉल 13 अगस्त को एक साल पूरा कर रहा है. पहली वर्ष गांठ के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है. जिसमें शॉपिंग फेस्टिवल का समापन किया जा रहा है. यह समापन समारोह काफी भव्य किया जाएगा. इसमें लाइव बैंड परफॉर्मेंस के साथ साथ कई मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

    शॉपिंग फेस्टिवल के समापन पर लकी ड्रा किया जाएगा. मोबाइल फोन से लेकर हाई टेक LED TV और लक्जरी गाड़ी गिफ्ट में दी जा रही है. साथ ही स्कूटी और बाइक भी पुरुस्कार में शामिल है. इसके अलावा जो लोग मुख्य पुरुस्कार नहीं जीत पाएंगे उनके लिए भी 2200 तक के कूपन दिए जाएंगे.

    मॉल के GM सुब्रत सान्याल ने बताया कि बीते एक साल में कई उपलब्धि हाशिल किया गया है. एक ऐसा मॉल रांची को देने का काम किया है जिसमें एक ही स्थान पर सभी चीज मौजूद है. ब्रांडेड कपड़े से लेकर खाने और मनोरंजन की व्यवस्था है. इस मॉल में सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news