शर्मनाक: अधेड़ ने 6 साल की बच्ची के साथ किया जघन्य अपराध, दशहरा का मेला दिखाने की बात कह कर ले गया था साथ


बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक अधेड़ ने 6 साल की बच्ची को दशहरा का मेला दिखाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि घटना 6 अक्टूबर की है, लेकिन घटना के छह दिन बाद बीते दिन पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है. मामले की सूचना मिलने के बाद से ही हरला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई है. वहीं घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है.
क्या है मामला
दशहरा का दिन था. अपने परिवार बच्ची घर पर ही थी. दोपहर तक बच्ची दुकान से कुछ खरीदने के लिए बाहर निकली. तभी वहां से गुज़र रहे सेक्टर 9 निवासी मुन्ना शुक्ला की नज़र उस पर पड़ी. क्योंकि बच्ची अकेली थी, तो मौके का फायदा उठाते हुए अधेड़ ने उसे दशहरा का मेला दिखाने का झांसा दे कर अपनी कार में बैठा लिया. जिसके बाद बच्ची को करीब दो घंटे तक यहां-वहां घुमाया, फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्ची को उसके घर के सामने छोड़ कर फरार हो गया.
एक दिन बाद पता चला दुष्कर्म की बात
पीड़िता की मां की मानें तो दशहरा की रात उनका पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर चला गया था. बच्ची भी साथ में थी, लेकिन किसी को भी घटना की कोई जानकारी नहीं थी. अगले दिन यानि 9 अक्टूबर को बच्ची ने दर्द होने की शिकायत की, मां के पूछने पर पीड़िता ने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई. जिसके बाद बच्ची की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई.
4+