रांची के एक होटल में देह का धंधा! लड़कियों को छोड़ दिया, पुलिस ने संचालक को दबोचा


रांची (RANCHI): नशे की तरह देह का कारोबार भी आजकल जोरों पर है, खासकर झारखंड की राजधानी रांची में भी ऐसा धंधेबाज सक्रिय हैं. आज दिन के तीसरे पहर खबर फैलने लगी कि स्टेशन रोड के एक होटल में चुटिया पुलिस ने छापा मारा है.
पुलिस ने छापा मारा भी. सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान होटल से चार लड़कियों को बरामद किया गया. होटल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में लड़कियों के पास होटल आने का कोई कारण नहीं था. सभी लड़कियां गरीब परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. पुलिस ने बाद में सभी लड़कियों को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया .
4+