मकान मालिक ने दो बेटों के साथ मिलकर किरायेदार के साथ जो किया उसे जानकर हो जाएंगे हैरान

    मकान मालिक ने दो बेटों के साथ मिलकर किरायेदार के साथ जो किया उसे जानकर हो जाएंगे हैरान

    पलामू(PALAMU): पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 24 अगस्त को छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा के लरमी जंगल में एक शव पड़ा हुआ था. शव की पहचान उसके पैन्ट के पॉकेट में आधार कार्ड का फोटो कॉपी से हुई थी.  शव की पहचान बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर थाना के किरहिंडी गांव के दिनेश कुमार राम उम्र करीब 73 वर्ष के रूप में हुई थी.

    एसपी ने बताया कि छतरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  इस संबंध में छत्तरपुर थाना कांड सं0 182/22 दिनांक 24.08.2022, धारा 302/201 भादवि के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.  कांड अनुसंधान के क्रम में मृतक दिनेश कुमार राम उम्र करीब 73 वर्ष जो बीएसएल कम्पनी बोकारो से सेवानिवृतकर्मी हुए हैं.  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक दिनेश कुमार राम के इकलौता पोता हर्षराज जो अगस्त 2021को दामोदर नदी बोकारो में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी एवं मृतक के एक मात्र पुत्र दीपक प्रसाद की सदमे के कारण नवम्बर 2021 में मृत्यु हो गई थी.

    तभी से दिनेश कुमार राम ज्यादातर बोकारो में किराये के मकान में अकेले रह रहे थे.  मकान मालिक मिथलेश पासवान पिता- लक्ष्मन पासवान उर्फ घुरा पासवान एवं उनके पुत्र सोनू पासवान व अभिमन्यु पासवान उर्फ मोनू पासवान ने सेवानिवृतकर्मी दिनेश कुमार राम के साथ काफी घुल मिल गये थे.  इसी का नजायज फायदा उठाकर खाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं यूजर आईडी का फोटो खीचकर नेट बैंकिंग के माध्यम से दिनांक- 14.08.2022 से 01. 09. 2022 के बीच करीब 23,00,000 (तेईस लाख) रूपये की निकासी अपने बगलगीर सन्टू शर्मा पिता- उपेन्द्र शर्मा व मो. इमतियाज अंसारी पिता-नसीम अंसारी के सहयोग से किया गया है.

     भंडा नहीं फूटे इससे बचने के लिये एक षडयंत्र के तहत दूसरी शादी कराने का प्रलोभन देकर मकान मालीक एवं उनके पुत्र, सहयोगी तथा तीन सुपारी कीलर के साथ जपला स्थित श्री गणेश लॉज में रुके तथा पाँच लाख रुपये में सुपारी देकर दिनेश कुमार राम की हत्या करा कर छत्तरपुर थाना अन्तर्गत लरमी जंगल में शव को फेंक दिया. उन्होंने बताया कि छतरपुर पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में घटना का उद्भेदन कर घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. शेष बचे अभियुक्तो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है. जल्द ही अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news