सरायकेला: नदी किनारे पलटी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, तीन की हालत गंभीर, पढ़ें किसकी लापरवाही से हुई घटना


सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलट गई. जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
बैंलेस बिगड़ने से वाहन एक गड्ढे में जा गिरा
जानकारी के मुताबिक ये घटना बीती बुधवार देर रात की है. आपको बताये कि एक स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार होकर मांझी टोला में देर रात संदिग्ध रुप से घूम रहे थे. इसी दौरान बैंलेस बिगड़ने से वाहन एक गड्ढे में जा गिरा. जिसमें तीन लोग तो सुरक्षित निकल गये, लेकिन तीन लोग गाड़ी में ही फंसे रह गये.
जानकारी के मुताबिक चालक नशे में था
वहीं घटना की सूचना आदित्यपुर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में था, जिसकी वजह से ये दुर्घटना हुई.
4+