सरायकेला:आदित्यपुर में प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें कौन कौन सी धाराओं में किया गया है केस दर्ज  

    सरायकेला:आदित्यपुर में प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें कौन कौन सी धाराओं में किया गया है केस दर्ज   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्कोनगर में स्थानीय लोगो ने घर से दो गौ तस्करो को पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दो गौमांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

    गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम मीर हुसैन और दूसरे का नाम मदन टुडू बताया जा रहा है

    वहीं थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के कब्जे से स्कूटी समेत मांस बरामद हुआ है. गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम मीर हुसैन और दूसरे का नाम मदन टुडू बताया जा रहा है.वहीं पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है. जिनको विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर पुलिस ने गोवंश निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आगे की छानबीन में जुट गई है. पुलिस  फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news