Election News : आदित्यपुर में कार से 22 लाख नगद बरामद, आयकर विभाग की टीम कर रही है जांच, पढ़ें पूरा मामला   

    Election News : आदित्यपुर में कार से 22 लाख नगद बरामद, आयकर विभाग की टीम कर रही है जांच, पढ़ें पूरा मामला   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के आदित्यपुर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर पुलिस ने बीती रात काले रंग की किया कार से 22,30 लाख रुपये नगद बरामद किया है. पुलिस ने राशि को रामदास भट्टा, बिष्टुपुर निवासी राकेश अग्रवाल के पास से बरामद बताया है, जो कार से जमशेदपुर की ओर से टोल ब्रीज होते हुए आदित्यपुर की ओर आ रहे थे. रकम टोल ब्रिज पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई.  

    आयकर विभाग की टीम भी कर रही है जांच 

      मामले में आयकर विभाग की टीम ने भी जांच की है.वहीं, आज आयकर विभाग के अपर आयुक्त भाष्कर भट्टाचार्या तथा आईटीओ सुनील कुमार अपनी टीम के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और थाना परिसर में राकेश अग्रवाल से जब्त की गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की. राशि आदित्यपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ के निदेश पर टोल ब्रिज के पास चेकिंग लगाया गया था. इसी दौरान काले रंग किया कार की तलाशी लेने पर उससे 22,30820 रुपये की नगद राशि बरामद की गई है.  

    थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निदेश में आगे की कार्रवाई की जायेगी

     वहीं, पुलिस के द्वारा बरामद राशि को विधिवत जब्त करते हुए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है. साथ हीं श्री अग्रवाल को बरामद राशि से संबंधित ब्यौरा जमा करने का निदेश दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.  

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news