अवैध लॉटरी जुआ और सट्टा के खिलाफ एक्शन में सरायकेला पुलिस! एसडीओ ने छापेमारी कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

    अवैध लॉटरी जुआ और सट्टा के खिलाफ एक्शन में सरायकेला पुलिस! एसडीओ ने छापेमारी कर कई संदिग्धों को  हिरासत में लिया

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला पुलिस इन दिनों जिले में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ गंभीर नजर आ रही है, यही वजह है कि आये दिन पुलिस छापेमारी चला रही है, और अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है. वहीं आज एसडीओ पारुल सिंह ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया बाजार में दबिश दी. जहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

    हिरासत में लिये गये सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है

    वहीं हिरासत में लिये गये सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की मिली जानकारी के मुताबिक गम्हरिया बाजार में अवैध लॉटरी जुआ और सट्टा के खेल को लेकर लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी. जिसके बाद एसडीओ ने यह छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया.

    सभी आरोपियों के घरों से कुछ आपत्तिजनक समान जब्त किया हैं

    वहीं सभी आरोपियों के घरों से कुछ आपत्तिजनक समान जब्त किया हैं. वहीं इसके साथ ही संदिग्धों के पास से मिले मोबाईल से भी कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं.फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. इसमें नव पदस्थापित थानेदार नितिन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.एसडीओ के औचक छापेमारी के बाद गम्हरिया बाजार में हड़कंप मच गया है. हालांकि सरगना का सुराग लगा पाना एसडीओ के लिए बड़ी चुनौती होगी.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news