सरायकेला पुलिस ने किया अपहरण कांड का खुलासा, मामले में तीन गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

    सरायकेला पुलिस ने किया अपहरण कांड का खुलासा, मामले में तीन गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,जहां पुलिस ने जमशेदपुर स्थित कदमा भाटिया बस्ती के रहनेवाले सुनील कुमार प्रसाद अपहरण कांड का उद्वेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बलार, सूरज प्रकाश झा,और दिलीप महतो शामिल हैं. 

    सुनील कुमार प्रसाद और तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं

     इस मामले में कपाली पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार प्रसाद और तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं. बर्ष 2023 में सुनील कुमार प्रसाद ने जमशेदपुर के जवाहर नगर रोड नंबर 15 मानगो के रहनेवाले धीरज बलार से 2 लाख रुपया कर्ज लिया था, वहीं मानगो के उलीडीह के रहने वाले दिलीप महतो से अपनी बीवी को मोबाइल दिलाने के नाम पर 56 हजार रुपये लिया था. यह दोनों दोस्त सुनील कुमार प्रसाद से पिछले कई महीनो से अपने पैसे वापस करने की मांग पर अड़े रहे, पैसे नहीं मिलने पर इन तीनों दोस्त ने सुनील कुमार प्रसाद को डाबो ब्रिज बुलाया और वहीं से इनोवा कार से उसका अपहरण कर उसे बालीगुमा के एक गैराज ले गये. जहां उसे रखा गया.

    पुलिस ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

    वहीं रात्रि होते ही सभी खाना खाने के लिए घाटशिला गये. वही खाना खाने के बाद सभी कार से थोड़ी ही दूर पर एक खाली मैदान देखकर सभी ने वही रात गुजारा ओर सुबह नहा - धो रहे थे. तभी अचानक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सुनील कुमार प्रसाद को बरामद कर लिया साथ ही पुलिस ने इन तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन समेत अपहरण में प्रयुक्त कर को भी बरामद कर लिया. आज पुलिस ने इन तीनों को न्यायलय हिरासत में भेजा गया.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news