सरायकेला:चोरी के मोबाइल की खरीद बिक्री करनेवाले को लोगों ने जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, पढ़ें  मामले में क्या कहती है पुलिस   

    सरायकेला:चोरी के मोबाइल की खरीद बिक्री करनेवाले को लोगों ने जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, पढ़ें  मामले में क्या कहती है पुलिस

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के आदित्यपुर में चोरी का मोबाईल खरीद- बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक का नाम किशन है जो महाराष्ट्र का रहनेवला है. बताया जाता है कि युवक यहां मनिहारी का काम करता है और आरआईटी मोड़ के समीप एक झोपड़ी में रहता है.   

    किशन नाम के युवक ने शिवम कुमार को चोरी का मोबाईल दस हजार रुपए में बेचा था

      दरअसल आरआईटी मोड़ के समीप झोपड़ीनुमा दुकान बनाकर रहनेवाले किशन नाम के युवक ने शिवम कुमार को चोरी का मोबाईल दस हजार रुपए में बेचा था. जब मोबाईल काम नहीं कर रहा था तब शिवम ने किशन की खोज शुरू की, लेकिन किशन फरार हो गया.  

     पुलिस कर रही है मामले की जांच

      वहीं गुरुवार को किशन आरआईटी मोड़ के समीप नजर आया, जिसे शिवम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा, और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गयी है. जहां दोनों से पूछताछ चल रही है.   

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल 



    Related News