सरायकेला:कांड्रा थाना के नए थाना प्रभारी बनाये गये इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू, कहा- अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास रहेगा

    सरायकेला:कांड्रा थाना के नए थाना प्रभारी बनाये गये इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू, कहा- अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास रहेगा

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के गम्हरिया पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू को कांड्रा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. आज विनोद कुमार मुर्मू ने थाना प्रभारी के रुप में अपना पदभार ग्रहण किया.

    अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास रहेगा- विनोद कुमार मुर्मू

    वहीं पदभार संभालने के बाद विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि पब्लिक और प्रेस के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास रहेगा.इसके साथ ही शांति व्यवस्था को कायम रखना भी पहली प्राथमिकता में शामिल होगा.वहीं इलाके की जनता को अमन-चैन उपलब्ध कराना पहला दयित्व होगा.

    जिले में अपराधियों और घटना पर विशेष नजर रखा जायेगा- विनोद कुमार मुर्मू

    वहीं विनोद कुमार मुर्मू ने आगे कहा कि जिले में अपराधियों और घटना पर विशेष नजर रखा जायेगा, ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके. और इलाके में अमन शांति के साथ कानून व्यवस्था कायम रहे, आपको बताये कि विनोद कुमार मुर्मू इससे पहले वे रांची विशेष शाखा में कार्यरत थे.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news