सरायकेला: जमीन कारोबारी की हत्या की योजना बनाते 5 कुख्यात गिरफ्तार, हथियार और गोली भी बरामद,पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा

    सरायकेला: जमीन कारोबारी की हत्या की योजना बनाते 5 कुख्यात गिरफ्तार, हथियार और गोली भी बरामद,पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला में जमीन कारोबारी की हत्या की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि  कई संदिग्ध लोग एक साथ हथियार के इक्कठे हुए है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और वहां उपस्थित पांच कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया.

    जमीन कारोबार की हत्या उद्देश्य से प्लान बना रहे थे

    जानकारी के मुताबिक सभी मिलकर किसी जमीन कारोबार की हत्या उद्देश्य से प्लान बना रहे थे. वहीं पुलिस ने इनके पास हथियार और गोलियां भी बरामद की है. वहीं आपको बता दें कि जिला पुलिस की ओर से अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. कुछ समय में में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा किया जा सकता है.  

    सागर लोहार और  बबलू दास पर पहले से हत्या और फायरिंग जैसे आपराधिक मामले दर्ज है

    जिन पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमे सागर लोहार,बबलू दास, भाटा लोहार, राजेश लोहार और भोलू लोहार शामिल है. इन सब की गिरफ्तारी आरआईटी थाना क्षेत्र सहित जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया हैं. वहीं अपराधी सागर लोहार और  बबलू दास पर पहले से ही हत्या और फायरिंग के साथ रंगदारी जैसे आपराधिक मामले दर्ज है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news