पाकुड़ में अंचल निरीक्षक के घर पर हथियारबंद गिरोह का धावा, रात के सन्नाटे में 20 डकैतों ने रची खौफनाक वारदात

    पाकुड़ में अंचल निरीक्षक के घर पर हथियारबंद गिरोह का धावा, रात के सन्नाटे में 20 डकैतों ने रची खौफनाक वारदात

    पाकुड़ ( PAKUR):  पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र स्थित लड्डू बाबू बागान में सोमवार देर रात अपराधियों ने उस वक्त दहशत फैला दी जब करीब 20 हथियारबंद डकैतों ने अंचल निरीक्षक शिवाशीष वात्स्यायन के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया. यह डकैती न केवल सुनियोजित थी बल्कि बेहद दुस्साहसी भी, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.

    लाखों की नगदी व कीमती जेवरात लेकर फरार 

    डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और लाखों की नगदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए. घर में रुके एक मेहमान, जो बाहर मौजूद थे, उन्हें भी चाकू मारकर घायल करने के बाद भीतर ले जाकर बंधक बना लिया गया.

    घटना के वक्त अंचल निरीक्षक रोज़ की तरह बैडमिंटन खेलने गए हुए थे. अपराधियों के पास देसी कट्टा, लोहे की रॉड, लाठी-डंडे जैसे हथियार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डकैत पूरी तैयारी और योजना के साथ आए थे. डकैती के दौरान पूरा मोहल्ला सिहर उठा, पर डर के कारण कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका.

    पुलिस मामले की कर रही छानबीन 

    घटना की जानकारी मिलते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी तेज़ कर दी गई है. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है.

    रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल/पाकुड़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news