रांची में सनसनी खेज वारदात : लव - अफेयर में युवक की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट काट कर अलग किया

    Ranchi, Jharkhand
    Sensational crime in Ranchi: Young man brutally murdered in a love affair; his private parts were cut off. |  रांची में सनसनी खेज वारदात :  लव - अफेयर में युवक की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट काट कर अलग किया

    रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है. यहां 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे एडरमहातु–मार्चाडीह गांव के सामने से हरिहर महतो का शव बरामद किया, जिसकी हालत बेहद वीभत्स थी. शव सिर से धड़ अलग था और प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    मृतक हरिहर महतो 25 जनवरी 2026 से लापता था. परिजनों के अनुसार, हरिहर का गांव की ही एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी सिलसिले में 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि वह मिलने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जब देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

    आखिरकार परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में युवक के लापता होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच के दौरान कांची नदी किनारे से युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान हरिहर महतो के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    परिजनों ने बताया कि हरिहर ने दो साल पहले शादी की थी और उसका एक माह का बेटा है. उसकी हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी मातम का माहौल है.

    सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में एक पति-पत्नी को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इस जघन्य हत्या की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news