सरायकेला के जंगल में 2 मानव नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    सरायकेला के जंगल में 2 मानव नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    सरायकेला(SARAIKELA): झारखंड के सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा जंगल से पुलिस ने दो मानव कंकाल बरामद किया है. दरअसल, रविवार को चौका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में दो कंकाल मिले हैं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों कंकाल सरायकेला जिले के ही रहने वाले दो दम्पत्ति का है. कंकाल की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

    जंगल से किया गया नरकंकाल बरामद

    पुलिस की जांच में पता चला की दो कंकाल चौका थाना अंतर्गत मुटूदा गांव निवासी दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी के हैं. जानकारी देते हुए चौका थाना के प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि मृतक के 12 वर्षीय बेटे बाजू मुंडा ने अपने मामा और अन्य परिजनों के साथ थाने में रविवार को मानव कंकाल मिलने की जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस मुटूदा गांव पहुंची और घने जंगल से नर कंकाल बरामद किया. यहां जांच और पूछताछ करने के बाद मृतका एतवारी देवी के भाई सनातन मुंडा ने कंकाल की पहचान की और चौका थाने में पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी का गांव के पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. इसके कुछ दिन बाद ये दोनों लापता हो गए थे. परिवार द्वारा लाख कोशिश की गई थी लेकिन देनों दंपती नहीं मिले थे.

    जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार

     इस संबंध में चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दर्ज प्राथमिकी में जिन लोगों का नाम दिया गया है पुलिस उनकी तलाश कर रही है. फिलहाल सभी फरार हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस बरामद नर कंकालों को फोरेंसिक  कि मदद से जांच की जा रही है.  फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का पता चल सकेगा. जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news