धुर्वा डैम में महिला का तैरता हुआ शव बरामद, इलाके में सनसनी

    धुर्वा डैम में महिला का तैरता हुआ शव बरामद, इलाके में सनसनी

    रांची(RANCHI):  नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न महिला का तैरता हुआ शव देखा. इस घटना के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं. हालांकि गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. मामले पर पुलिस का कहना है कि तफ्तीश में यह बातें निकल कर सामने आ रही है कि शायद नहाने के दौरान महिला की डैम में डूबने से मौत हुई है. हालांकि हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है.

    जांच में जुटी पुलिस 

    नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि डैम में महिला का शव तैर रहा है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.उन्होंने बताया कि हत्या है या आत्म हत्या यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद  शव की पहचान होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है.           

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news