दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी के पास जंगल से मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान पालोजोरी थाना क्षेत्र के कड़रासाल गांव के विष्णु कुमार कापरी के रूप में की गई. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया. परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार, घटना की एक दिन पूर्व गांव के ही वीरेंद्र भंडारी द्वारा पालोजोरी थाना में मृतक के विरुद्ध पत्नी भगाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने विष्णु का शव बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र भंडारी और उसकी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है.
जामा से अजय भारती की रिपोर्ट
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

