धनबाद के दामोदरपुर में लाश मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

    धनबाद के दामोदरपुर में लाश मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

      धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर, सोमनगर में सोमवार को एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई.  जैसे-जैसे सूचना फैली, लोगों की भीड़ जुटने लगी.  पुलिस भी पहुंची लेकिन लाश की  शिनाख्त  नहीं हो पाई है. लाश पूरी तरह से  कीचड़ से लिपटी हुई थी.  इसलिए भी  मृतक की पहचान नहीं हुई।   मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे.  आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है.  सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं जब धान खेत की ओर शौच के लिए गई तो लाश  देखकर अगल-बगल के लोगों को सूचना दी. 

     उसके बाद उप मुखिया राजेश कुमार शर्मा को सूचित किया गया.  वह भी घटनास्थल पर पहुंचे.  धनबाद थाने को लाश मिलने की खबर की गई.  पुलिस भी पहुंची.  लाश  कीचड़ में पूरी तरह से लिपटी  होने के कारण पुलिस भी  पहचान नहीं करा पाई.  उप मुखिया ने कहा कि आज जब महिलाएं शौच  के लिए उधर गई तो लाश  होने का पता चला.  लोगों ने आकर देखा तो सचमुच लाश पड़ी हुई थी.   पुलिस ने लाश को जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  हत्या क्यों की गई, मृतक कहा का रहने वाला है ,पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.  इलाके के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है.  जितनी मुंह, उतनी बातें  कही जा रही है. 

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news