भाजपा, झाविमो के बाद अब कांग्रेस का गोपाल उरांव ने थामा दामन, जानिये इसकी वजह

    भाजपा,  झाविमो के बाद अब कांग्रेस का गोपाल उरांव ने थामा दामन, जानिये इसकी वजह

    रांची (RANCHI): बेड़ो प्रखंड के सिजुआ गांव के रहने वाले गोपाल उरांव राज्य के वरिष्ठ राजनेता रहे हैं. झारखण्ड जब नया राज्य बना था, उस समय वह भारतीय जनता पार्टी में थे. बाद में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) में शामिल हुए. रांची जिला के अध्यक्ष बने और फिर जेवीएम की केंद्रीय समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आज उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया है.  कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस पार्टी का पट्टा और झंडा भेंट कर  उनको सदस्यता दिलाई. 

    अब कांग्रेस के लिए करेंगे कार्य 

    इतने लंबे समय तक राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे गोपाल उरांव अब कांग्रेस पार्टी में अपनी भूमिका निभाएंगे. बंधु तिर्की ने कहा कि, गोपाल उरांव के आ जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. गोपाल ने बताया कि वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं. 



    Related News