TNP DESK: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी का निधन हो गया है. उनके आकस्मिक निधन पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है.
संजय सेठ ने कहा गुरविंदर सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर भी वह कार्यरत रहे. गुरु नानक हॉस्पिटल, गुरु नानक स्कूल, एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया. उनकी सेवा को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


