राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा होगी दुरुस्त, रिम्स में अब वाहनों के लिए जारी होगा पास

    राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा होगी दुरुस्त, रिम्स में अब वाहनों के लिए जारी होगा पास

    टीएनपी डेस्क:-(Tnp desk):-राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी. इसे दुरुस्त करने के लिए बाहरी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया . दरअसल मैनेजमेंट ने अपनी सुरक्षा को इतनी दुरुस्त करना चाहती है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जाए. इसके लिए उन गाड़ियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी जाएगी, जिसके पास कार या बाइक पास होगा. जिन वाहनों के पास नहीं होंगे, उन्हें निजी पार्किंग स्थल में अपनी गाड़ी लगानी होगी

    रिम्स में पार्किंग के लिए मिलेगा पास

    रिम्स के इस नये इंतजाम से लाजमी है कि इससे अस्पताल के पास गाड़ियों का बेवजह जमावड़ा नहीं लगेगा. इसे लेकर प्रबंधन साफ कहना है कि अस्पताल का इंतजाम दुरुस्त रहे, इसी के लिए ये सब किया जा रहा है. देखा गया है कि लगातार प्रशासनिक भवन से लेकर एकेडमिक बिल्डिंग और होस्टलों के आसपास गाड़ियों की अच्छी खासी भीड़ रहती है और बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती है. बाहरी लोग बेवजह अपनी गाड़ियां यहां पार्क करके चले जाते हैं. नई व्यवस्था के बाद जिन गाड़ियों के पास नहीं होंगे उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा या इसके लिए विशेष अनुमति लेनी होगी.

    एजेंसी को जिम्मेदारी

    रिम्स में सुरक्षा मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है, एक एजेंसी को इसके लिए आर्डर दे दिया गया है. जो डाक्टरों और कर्मियों को पास मुहैया करायेगी. पास कार औऱ दो पहिया वाहनों के लिए निर्गत किए जायेगे. इसमे 500 कार और 500  दो पहिया वाहन होंगे . पार्किंग पास कटने के बाद गाड़ियों को मल्टी स्टोरेज पार्किग में लगवाया जाएगा. अब किसी भी डॉक्टर औऱ कर्मियों की गाड़ी रिम्स परिसर में जहां-तहां खड़ी नहीं रहेगी. पार्किंग स्थल से अस्पताल जाने के लिए दो ई-रिक्शा भी भाड़े पर लिया जा रहा है. इसकी मदद के जरिए डॉक्टर अस्पताल जा सकेंगे. रिम्स में पार्किंग स्थल की बंदोबस्ती के लिए टेंडर निकाला गया है. इसके माध्यम से नई एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. जिन गाड़ियों में पार्किंग पास नहीं होगा, उन्हें पार्किंग शुल्क देना पड़ सकता है. हालांकि इसे लेकर पूरे नियमों की सूची जारी की जानी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news