स्कूल शिक्षक पर लगा छेड़खानी का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): रांची जिले के पिठौरिया में एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित रूप से छेड़खानी आरोप लगा है. इसको लेकर छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीणों ने सभी लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया.
जानिए विस्तार से मामला
मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पिठौरिया थाना पहुंचे. वहां पर निजी स्कूल के शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार थाना में शिक्षक जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ तीन नाबालिग लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई हैं. ग्रामीणों को इस बात का गुस्सा था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.आक्रोशित ग्रामीण पिठौरिया चौक पहुंचकर प्रदर्शन किए. पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
4+