स्कूली बच्चों को मिल रहे 1200 रुपए स्टाइपेंड, बस ये काम करिए सीधे बैंक एकाउंट में आएंगे पैसे

    स्कूली बच्चों को मिल रहे 1200 रुपए स्टाइपेंड, बस ये काम करिए सीधे बैंक एकाउंट में आएंगे पैसे

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है, उनके लिए  राज्य सरकार ने पढ़ाई साथ-साथ पैसे भी देगी. छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने के दौरान 1200 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा, यानि उनके इंटर्नशीप के दौरान ये पैसा मिलेगा . इसके लिए उन्हें भाग दौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि ये पैसा सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी की जाएगी. यानि किसी तरह की कोई झंझट नहीं है, सीधे उनके एकाउंट में पैसा आ जाएगा. दरअसल, व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को 80 घंटे की इंटर्नशिप अनिव्यावसायिक शिक्षा के संचालन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई.

    बैंक एकाउंट खोलने का निर्देश

    इस दौरान पदाधिकारियों को व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने वाले सभी छात्रों को बैंक खाता जरुरी रूप से खोलने के निर्देश दिए गए है . बैंक एकाउंट होने पर ही स्टाइपेंड की राशि डीबीटी की जा सकेगी. इसमे ये भी जानकारी साझा की गई है कि व्यावसायिक शिक्षा के तहत इंटर्नशिप पूरा करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.साथ ही वोकेशनल ट्रेनरों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके तहत हरेक छात्र को 75 रुपये का भुगतान किया जाएगा. व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के राज्य समन्वयक स्वप्निल कुजूर ने बताया कि वर्तमान में 11 तरह की व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को दी जा रही है. बताया जा रहा है कि इसके तहत राज्य के 446 स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की इंटर्नशिप कराई जानी है.  

    व्यवासायिक शिक्षा हासिल करने के बाद छात्रों को कार्यस्थल में इंटर्नशीप के दौरान ये महसूस होगा कि आखिर वास्तविक तौर पर कैसे काम किए जाते हैं. छात्रों के लिए ये एक शानदार अनुभव होगा, जिसके जरिए अपने भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news