कतरासगढ़ स्टेशन पर  ट्रेनों के ठहराव की समय -सारिणी हुई जारी ,जानिए डिटेल्स

    कतरासगढ़ स्टेशन पर  ट्रेनों के ठहराव की समय -सारिणी हुई जारी ,जानिए डिटेल्स

      धनबाद(DHANBAD) | पूर्व मध्य रेलवे ,हाजीपुर  ने कतरागढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की  समय -सारिणी जारी कर दी है.  समय सारिणी के अनुसार 7 सितम्बर से 13403 रांची -भागलपुर वनांचल एक्प्रेस 22.38 बजे कतरासगढ़ स्टेशन आएगी और 22.40 बजे प्रस्थान करेगी.   13404 रांची- भागलपुर वनांचल एक्प्रेस 04.47 बजे कतरासगढ़ स्टेशन आएगी और 04.49 बजे खुलेगी.  18619 रांची- गोड्डा एक्स्प्रेस 00.58 बजे आएगी और 1.00 बजे रवाना होगी.18620 रांची -गोड्डा एक्स्प्रेस 00.18 बजे आएगी और 00.20 बजे प्रस्थान करेगी.

    18621 पटना -हटिया एक्स्प्रेस 00.40 बजे आएगी और 00.42 बजे प्रस्थान करेगी.18622 पटना -हटिया एक्स्प्रेस 02.10 बजे आएगी और 02.12 बजे प्रस्थान करेगी.  19607 कोलकाता- मदार एक्सप्रेस 17.45 बजे आएगी और 17.47 बजे खुलेगी.  8 सितंबर से 19413 अहमदाबाद -कोलकाता एक्सप्रेस 08.53 बजे आएगी और 08.55 बजे प्रस्थान करेगी.  9 सितम्बर को 19414 अहमदाबाद -कोलकाता एक्सप्रेस 17.45 बजे आएगी और 17.47 बजे रवाना होगी.  13 सितम्बर से 19608 कोलकाता मदार एक्सप्रेस 08.53 बजे आएगी और 08.55 बजे प्रस्थान करेगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news