ED अधिकारियों पर घोटालेबाज समर्थकों का हमला, तीन अधिकारी लापता

    ED अधिकारियों पर घोटालेबाज समर्थकों का हमला, तीन अधिकारी लापता

    रांची(RANCHI) - झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आई है. यहां पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों पर हमला हुआ है. इस हमले के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के भी जवान घायल हुए हैं.महिला अधिकारी को भी गंभीर चोट आई है. बताया जा रहा है कि घोटालेबाज समर्थकों ने हमला किया है.

    जाने कहां हुआ ईडी अधिकारियों पर हमला

    ईडी के अधिकारियों पर हमला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हुआ है.बताया जा रहा है कि 100 से अधिक की संख्या में लोगों ने ईडी की टीम पर हमला किया है. राशन घोटाला से जुड़े आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए ईडी की टीम गई थी. शाहजहां खान जो टीएमसी का नेता है उनके गुर्गों ने यह हमला किया है. सात-आठ गाड़ियों में ईडी के अधिकारी और सुरक्षा बल उत्तर 24 परगना में छापेमारी करने गए थे.

     जान बचाकर भागे ईडी के अधिकारी

     बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता और राशन घोटाला के आरोपी शाहजहां खान के कथित समर्थन या गुर्गे ने यह हमला किया है. इस मामले को लेकर केंद्र सरकार चिंतित हो गई है. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हुए इस हमले से चिंता बढ़ गई है.



    Related News