विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की सास सरोजनी सिंह ने कोर्ट में फाइल की पार्टीशन सूट, जानिए किसे बनाया प्रतिवादी 

    विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की सास सरोजनी सिंह ने कोर्ट में फाइल की पार्टीशन सूट, जानिए किसे बनाया प्रतिवादी 

    धनबाद (DEOGHAR) : धनबाद के मजबूत घराने सिंह मेंशन और रघुकुल का संपत्ति विवाद फिर गहरा गया है. संपत्ति बंटवारे के लिए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की सास सरोजिनी सिंह ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. इसमें पूर्व विधायक कुंती देवी, पूर्व मंत्री बच्चा सिंह, बलिया के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, रामधीर सिंह, कुंती देवी की दोनों पुत्रियों किरण सिंह और ज्योति सिंह, बेटे राजीव रंजन सिंह की बेटी सताक्षी सिंह को प्रतिवादी बनाया गया है. सताक्षी को माइनर बताया गया है. गार्जियन के तौर पर रागिनी सिंह का जिक्र है. मामले को लेकर कोर्ट ने प्रतिवादियों को 24 जनवरी को उपस्थित हो कर अपना पक्ष रखने को कहा है.

    सालों से चली आ रही संपत्ति विवाद 

    दोनों घरानों के बीच संपत्ति का विवाद कोई नया नहीं है. नीरज सिंह की हत्या के बाद सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच तनातनी और बढ़ गई. पूर्व विधायक स्वर्गीय सूरजदेव सिंह के भाई स्वर्गीय राजनारायण सिंह की पत्नी सरोजिनी सिंह, उनके पुत्र अभिषेक सिंह ,एकलव्य सिंह और बहू पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से बंटवारे के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है. कहा गया है कि स्वर्गीय चंडी सिंह के 6 पुत्र दे ववंश सिंह, सूर्यदेव सिंह, विक्रम सिंह बच्चा सिंह ,राज नारायण सिंह व रामाधीर सिंह संयुक्त परिवार में रहते थे. इसलिए परिसंपत्तियों का कानूनी रूप से सभी भाइयों में समान रूप से बंटवारा होना चाहिए.  मुकदमे में चास ,बोकारो, कतरास मोड़ से लेकर पैतृक आवास गोनिया छपरा, बलिया सहित अन्य जगहों की संपत्ति का जिक्र है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news