देवघर का सारठ विधानसभा संताल परगना का बनने जा रहा है मोडल,  कैसे जानिए इस रिपोर्ट में

    देवघर का सारठ विधानसभा संताल परगना का बनने जा रहा है मोडल,  कैसे जानिए इस रिपोर्ट में

    देवघर(DEOGHAR): संथाल परगना का पहला विधानसभा क्षेत्र सारठ बनने वाला है. जहां हर व्यक्ति को सड़क और हर घर को पेयजल उपलब्ध होने वाला है. राजनीतिक में जनता सर्वोपरि होती है. इसीलिए कृषि मंत्री रहते हुए भी स्थानीय विधायक और पूर्व कृषि मंत्री ने अपने मोहल्ले का विकास नहीं किया. जनता की खुशहाली के बाद आज उन्होंने लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें भूमि संरक्षण विभाग द्वारा एक करोड़ 16 लाख की लागत से तलाब का जीर्णोद्धार, पीएम योजना के तहत जल मिशन के अंतर्गत 3 गांव को शुद्ध पानी मुहैया करवाने के अलावा 4 पीसीसी सड़क की आधारशिला रखी गई है. इस योजना के तहत सारठ विधानसभा के अधिकांश लोगों के घर में शुद्ध पेयजल पाइप लाइन के द्वारा मुहैया होगी. वही पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय भाजपा विधायक सारठ के रणधीर सिंह द्वारा अपनी पैतृक गांव का भी मुख्य सड़क से लेकर विभिन्न मार्गों का सड़क का शिलान्यास किया गया. यह आजादी के बाद पहला मौका होगा जब सारठ विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव प्रत्येक टोला मुख्य सड़क के संपर्क में आ जाएगा. व्यस्त कार्यक्रम के दरमियान स्थानीय विधायक रणधीर सिंह द्वारा ताबड़तोड़ शिलान्यास से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पूरे सारठ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर में शुद्ध पानी और प्रत्येक गांव का कनेक्टिविटी मुख्य सड़क से हो जाएगा. इसमें डीएमएफटी और अन्य फंड का पैसा भी विकास योजनाओं में लगने की संभावना है. कुल मिलाकर सारठ संथाल परगना का पहला विधानसभा बनने जा रहा है जहां हर घर शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति हर गांव मुख्य सड़क जे जुट जाएगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news