सरायकेला:गम्हारिया के अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का खुलासा, 6 गिरफ्तार 

    सरायकेला:गम्हारिया के अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया है.पुलिस के अनुसार वादी गौरव राज सिंह के आवेदन के आधार पर 12 मार्च 2026 को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

     6 गिरफ्तार

    आरोप था कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल का चार ब्रास बुश चोरी कर लिया गया.मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.जांच के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली को गिरफ्तार किया.

    चोरी हुआ सामान बरामद

    पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया. उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद किया गया, जिसमें करीब 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और लगभग 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल है. साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी वाहन भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news