सरायकेला: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पकड़ा तूल,परिजनों ने किया थाना घेराव

    Saraikela news:सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ, रोड संख्या 6 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को गम्हरिया थाना का घेराव किया

    सरायकेला: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पकड़ा तूल,परिजनों ने किया थाना घेराव

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के निर्मल पथ, रोड संख्या 6 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के 27 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को महिला समिति के सदस्यों के साथ गम्हरिया थाना का घेराव किया और पुलिस पर मामले में कोताही बरतने का गंभीर आरोप लगाया.

    शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप

    मृतका के पिता मंतोष गोराई ने विगत 3 मार्च को गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने दामाद आशीष गोराई, ससुर सुभाष गोराई और सास सुप्रिया गोराई के विरुद्ध साजिश के तहत हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है.

    जल्दी नहीं हुआ ख़ुलासा तो आंदोलन करने की चेतावनी

    प्रदर्शन कर रहे परिजनों और महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि घटना के लगभग एक माह बीतने को है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेज सकी है. परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे इस मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक से करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news