सरायकेला: जमीन कारोबार में कमीशन को लेकर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर रघुनाथ राय की हत्या, चांडिल डीएसपी ने किया खुलासा

    सरायकेला: जमीन कारोबार में कमीशन को लेकर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर रघुनाथ राय की हत्या, चांडिल डीएसपी ने किया खुलासा

    सरायकेला(SARAIKELA): ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान रघुनाथ राय के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमे जिल्लर पाल और राजीव कुम्हार शामिल हैं.आज चांडिल अनुमंडल स्थित डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि ये हत्या जमीन कारोबार में कमीशन को लेकर हुई थी.

    जमीन कारोबार में कमीशन को लेकर हुई थी रघुनाथ राय की हत्या

    मिली जानकारी के अनुसार हत्या का कारण जमीन की कारोबार में कमीशन का विवाद  है.मृतक का नाम रघुनाथ राय है जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष है. जो आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर रोड नं0-19 के रहनेवाले थे. वहीं आरोपी जिल्लर पाल बन्ता नगर आदित्यपुर 2 का रहनेवाला है जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष है, वहीं आरोपी राजीव कुम्हार की उम्र करीब 20 वर्ष बताया ज रहा है.

    आरोपियों की कोर्ट में होगी पेशी

    हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला- खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी और न्यायालय में आरोपियों की पेशी करेगी.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news