सरायकेला पुलिस ने किया रंगदारी मांगने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश,7अपराधी गिरफ्तार

    Saraikela, Jharkhand
    सरायकेला पुलिस ने किया रंगदारी मांगने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश,7अपराधी गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां पुलिस ने रंगदारी/लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में 7 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई खरसावाँ थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-14/26 के तहत की गई.पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पिताकलाग स्थित एक पुल निर्माण कंपनी के साइट पर 6 अज्ञात अपराधी पहुंचे थे.उन्होंने वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों को धमकाया.इसके बाद साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर खुद को “जंगल का आदमी” बताते हुए काम जारी रखने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई.इस संबंध में 8 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया.

    हथियार व अन्य सामान बरामद

    घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.हथियार व अन्य सामान बरामद
    गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, धमकी देने में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन व दो सिम, कुल 9 मोबाइल फोन तथा 3 बाइक बरामद की गई है.

    गिरफ्तार सभी अभियुक्त पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त

    अपराधिक इतिहास भी आया सामने पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है.इनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज है और कई आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके है.


    गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

    पुलिस ने जिन 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मो. एहसान अंसारी, शमीर सामड़, मो. मोदासीर अंसारी, रविन्द्र हाईबुरू, चन्द्रमोहन बांकिरा उर्फ पांडु, दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन और असीम बारिक शामिल है. सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले है.छापेमारी टीम की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एसआई प्रकाश कुमार, योगेश रजक सहित पुलिस बल, तकनीकी शाखा और रिजर्व गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news