Saraikela:द न्यूज़ पोस्ट की खबर का असर, कुछ ही घंटों में मिलावटी शराब बेचने के मामले में उत्पाद विभाग हुआ रेस, दो गिरफ्तार  

    Saraikela:द न्यूज़ पोस्ट की खबर का असर, कुछ ही घंटों में मिलावटी शराब बेचने के मामले में उत्पाद विभाग हुआ रेस, दो गिरफ्तार   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सरकारी लाइसेंस की दुकानों के संचालकों की ओर से लगातार मिलावट की जा रही थी. जहां गोदाम में बैठकर नकली और असली शराब का गोरखधंधा किया जा रहा था. संचालकों की ओर से खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी. वहीं आज शराब मिलावट करते एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    कुछ ही घंटों में मिलावटी शराब बेचने के मामले में उत्पाद विभाग हुआ रेस

    वहीं इस मिलावटी शराब की खबर को द न्यूज़ पोस्ट ने गंभीरता से खबर चलाई. इसके कुछ घंटों के बाद ही असर अब देखने को मिल रहा है.इसके खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक विमल लकड़ा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

    द न्यूज़ पोस्ट की खबर का असर

    आपको बताएं कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचा जा रहा था. वही खुलेआम मिलावटी शराब की खेप को लाइसेंसी दुकानों में खपाने की कोशिश की जा रही थी. यहां सरासर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. जहां आदित्यपुर थाना के श्री डूंगरी स्थित सरकारी लाइसेंस शराब दुकान के गोदाम में अवैध तरीके से शराब मिलावट का काम चल रहा था. जिसके खिलाफ उत्पाद विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें कमल किशोर और शंकर यादव शामिल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news