Saraikela Crime News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बमबाजी की घटना का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार  

    Saraikela Crime News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बमबाजी की घटना का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार  

    सरायकेला(SARAIKELA):एक तरफ जहां सरायकेला जिला में अपराधी चुनाव को लेकर एक्टिव हो गये है, तो वहीं सरायकेला पुलिस भी इन पर नकेल कसने में कोई कमी नहीं कर रही है. एक बार फिर सरायकेला पुलिस ने बमबाजी घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

    बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम हमला हुआ था

    आपको बताये कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास बीते मंगलवार रात को हिस्ट्रीशीटर अपराधी उत्तम दास उर्फ बाबू दास और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अजय प्रताप सिंह पर हुए बोतल बम हमला किया था, इसी मामले के खुलासे को लेकर सरायकेला एसपी की ओर से एसआईटी टीम का गठन किया गया था. 

    एसआईटी टीम ने बमबाजी घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है

    वहीं जांच के क्रम में एसआईटी टीम ने बमबाजी घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य रूप से आदित्यागार्डन के रहने वाले मंतोष महतो और बेलडीह के मोतीलाल बिश्नोई ओर शामिल है. जानकारी हो कि एसपी द्वारा गठित किए गए एसआईटी टीम द्वारा 48 घंटे के भीतर दो अपराधियों को पकड़ा जाना बड़ी उपलब्धि है.  

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news