बाइक चोरी गिरोह के खिलाफ सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

    बाइक चोरी गिरोह के खिलाफ सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 70 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया है, जो संभवतः राज्य में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोटरसाइकिल चोर कुचाई बाजार में चोरी करने वाले हैं.पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की और शंकर मांझी और भूषण मछुआ को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे सरायकेला-खरसावां, रांची, चाईबासा, खूंटी और जमशेदपुर में 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी कर चुके हैं.

    पुलिस ने किया  5 जिलों के 25 कांडों का उद्भेदन

     गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए वे शिव मुंडा और मंगल मुंडा को सौंपते थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों को भी गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर जंगल और घरों से 30 मोटरसाइकिल बरामद किया है. जांच के दौरान पुलिस ने अन्य स्थानों से 39 और मोटरसाइकिलें बरामद किया है. कुल 70 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी हुई है, तो वहीं 5 जिलों के 25 कांडों का उद्भेदन हुआ है.

    पढ़ें पुलिस ने लोगों से क्या अपील की है

     पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वाहन खरीदते समय दस्तावेजों की जांच जरूर करें और किसी भी प्रलोभन में आकर चोरी का वाहन नहीं खरीदें.गिरफ्तार आरोपियों में शंकर मांझी उर्फ संदीप, ग्राम रायडीह मोड़, थाना तमाड़, जिला रांची, भूषण मछुआ, ग्राम रायडीह मोड़, थाना तमाड़, जिला रांची, शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा, ग्राम जोजोहातू, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां और मंगल मुंडा, ग्राम बडानी, थाना अड़की, जिला खूंटी शामिल हैं.इस ऑपरेशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैयां की अगुवाई में चांडिल अंचल, कुचाई थाना, दलभंगा ओपी और अन्य पुलिस इकाइयों के अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई.आपको बताये कि सरायकेला-खरसावां पुलिस की इस बड़ी सफलता से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news