संजीव कुमार झा और प्रकाश सिंह बादल बने 36वीं नेशनल गेम्स कुश्ती में झारखंड टीम के मैनेजर, खेल प्रेमियों ने दी बधाई

    संजीव कुमार झा और प्रकाश सिंह बादल बने 36वीं नेशनल गेम्स कुश्ती में झारखंड टीम के मैनेजर, खेल प्रेमियों ने दी बधाई

    देवघर(DEOGHAR): गुजरात के गांधी नगर में 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक 36वीं नेशनल गेम्स का आयोजन होने वाला है. नेशनल गेम्स के कुश्ती स्पर्धा के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से संजीव कुमार झा और प्रकाश सिंह बादल 67 किलो भार ग्रीको रोमन स्टाइल में बतौर टीम मैनेजर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके लिए 26 सितंबर को वे रांची से गांधी नगर के लिए रवाना होंगे. संजीव कुमार झा और प्रकाश सिंह बादल पूर्व में भी कई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिओ में झारखंड राज्य की ओर से सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं.  

    खेल प्रेमियों ने दी बधाई

    इसके चयन पर देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कौशल सिंह, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, आशा कुमारी सिंह, आशीष पांडेय, रौनक सिंहा, विक्की रमानी, घनश्याम राणा समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.  

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news