संघ प्रमुख मोहन भागवत वाया रांची जशपुर रवाना, जानिए क्या करेंगे वहां

    संघ प्रमुख मोहन भागवत वाया रांची जशपुर रवाना, जानिए क्या करेंगे वहां

    रांची(RANCHI): राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत रविवार की सुबह सेवा विमान से रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. रांची पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए.

    जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत इस दौरान लोहरदगा में भी कुछ देर के लिए रूकेंगे. रांची एयरपोर्ट पर संघ प्रमुख का आरएसएस की स्थानीय शाखा के पदधारियों ने स्वागत किया. वे जशपुर के रणजीता स्टेडियम चौक पर 14 नवंबर को पूर्व सांसद दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद संघ प्रमुख वहां आयोजित होनेवाले जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. संघ प्रमुख की झारखंड और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पुलिस को एलर कर दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news