शहादत को सलाम...इस बलिदान का मुहतोड़ जवाब देंगे! नम आंखों से शहीद सत्यवान को गवर्नर, CM ने दी श्रद्धांजलि    

    शहादत को सलाम...इस बलिदान का मुहतोड़ जवाब देंगे! नम आंखों से शहीद सत्यवान को गवर्नर, CM ने दी श्रद्धांजलि

    रांची(RANCHI):  झारखंड में नक्सल अभियान के दौरान CRPF 134 बटालियन के ASI शहीद हो गए. नक्सल गतिविधि के सूचना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. जिसमें ओडिसा के बोलांग थाना क्षेत्र में IED की चपेट में आने से शाहिद वीरगति प्राप्त हुई है. जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर रांची स्तिथ 133 बटालियन के मुख्यालय में लाया गया. यहाँ राज्यपाल मुख्यमंत्री समेत सभी अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि दी है. साथ ही नक्सलियों के खात्मे का संकल्प फिर दोहराया है. सभी ने नम आँखों से सत्यवान कुमार को विदा किया है. सभी जवानों ने अंतिम सलामी दी है.

    इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि सत्यवान कुमार सिंह की शहादत अभियान के दौरान हुई है.इसका उन्हे दुख है. उनके परिवार के साथ सभी लोग खड़े है. उन्होंने कहा कि अभियान और तेज होगा. झारखंड में काफी हद तक सफलता मिली है. नया साल 2026 आते आते पूरा देश नक्सल मुक्त हो जाएगा. शहीद के परिवार के साथ वह हमेशा खड़े रहेंगे.

    वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि CRPF के ASI नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए है. पिछले कई महीने से झारखंड और आस पास के राज्य में कई बड़े अभियान चल रहे है. इस अभियान में बड़ी कामयाबी भी मिली है. इसी बीच नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सत्यवान कुमार सिंह की शहादत से दुख है. पूरी झारखंड सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है.

    अभियान पर अभियान आईजी माइकल एस ने कहा कि ओडिशा बॉर्डर इलाके में अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान IED की चपेट में आने से एक साथी शहीद हुए है. इसके बाद अभियान को तेज किया गया है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर जवान नक्सलियों की खोज में लगे है. अभियान और आक्रामक रूप से चलाया जा रहा है. बीते दिनों भी कई कामयाबी नक्सल अभियान के दौरान मिली है.   

                              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news