सेल अधिकारी पर महिला ठेका मजदूर ने छेड़खानी का लगाया आरोप, मामला दर्ज

    सेल अधिकारी पर  महिला ठेका मजदूर ने छेड़खानी का लगाया आरोप, मामला दर्ज

    चाईबासा(CHAIBASA): सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार यादव के खिलाफ खदान के लोडिंग साईडिंग में कार्य करने वाली एक महिला ठेका मजदूर ने गंभीर आरोप लगाया है.  महिला ने थाना में 24 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में महिला मजदूर ने सेल अधिकारी राजकुमार यादव एंव उनके सहयोगी ठेका मजदूर कुशो पुथाल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में महिला थाना में राजकुमार यादव के खिलाफ कांड संख्या- 02/22,  धारा-354 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दिया गया है.

    पूरा मामलाा 

    पिड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 5 वर्षों से ठेका मजदूर के तौर पर सेल में कार्य करते आ रही है. कई अन्य महिला मजदूर भी कार्य करती है.  इसकी देख-रेख सेल के अधिकारी राजकुमार यादव करते हैं.  कार्यस्थल पर राजकुमार यादव ने मेरे साथ कई बार अश्लील हरकत की और छेड़छाड़ किया. इसका विरोध करने पर काम से बैठाने की वह धमकी देता था. इस काम में उनका साथ कुशो पुथाल नामक के ठेका मजदूर भी देता था. उन्होंने अपने अलावे कुछ अन्य महिला मजदूरों के साथ भी छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया.  महिला ने बताया कि कार्य समाप्ति के बाद वह गलत नियत से हमें और हमारी साथी एक महिला मजदूर को अपने सरकारी आवास पर  बुलाते थे. हम दोनों ने इसका विरोध किया तो वह कार्य स्थल पर प्रताड़ित करने लगे. राजकुमार यादव ने दिनांक 18 सितम्बर 2021 को ठेका मजदूर कुशो पुथाल के माध्यम से अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत किया था. पीड़िता ने राजकुमार यादव व कुशो पुथाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है. कुछ  माह पूर्व भी राजकुमार पर कुछ अन्य महिला मजदूरों ने भी महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने जांच एवं पूछताछ भी किया था. लेकिन बाद में मामला को दबा दिया गया और प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी. अब फिर से पीड़िता की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news