सहिया के साथ मारपीट का मामला सिविल सर्जन के पास पहुंचा, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    सहिया  के साथ मारपीट का मामला सिविल सर्जन के पास पहुंचा, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गायनी वार्ड में मंगलवार की शाम डॉक्टर और एक सहिया के बीच हुई मारपीट का मामला बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा. सैकड़ों की संख्या में सहिया सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगी. सहिया वहां धरना पर भी बैठ गईं. 

    सिविल सर्जन से आश्वासन मिलने के बाद सहिया शांत हुई.  सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे , उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.  उन्होंने इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक से भी जानकारी लेने की बात कही.  बता दें कि मंगलवार की शाम ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मधुमिता और सहिया  उर्मिला के बीच विवाद हुआ था.  जानकारी के अनुसार डॉक्टर को चोटें भी आई हैं.  इस घटना के बाद अस्पताल में 2 घंटे तक हंगामा होता रहा. 

    रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 



    Related News